उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति को तीन महीने का 4 करोड़ रुपए से ज़्यादा का गलत Electricity Bill मिला, जिसका कारण बिजली वितरण कंपनी द्वारा गलत मीटर रीडिंग बताया गया। यह घटना सेक्टर 122 में हुई, जहाँ एक निवासी को 9 अप्रैल से 18 जुलाई की अवधि के लिए 4,02,31,842.31 रुपए का बिजली बिल मिला, जिसके भुगतान की अंतिम तिथि 24 जुलाई थी।
समय पर Electricity Bill भुगतान करने पर 2.8 लाख रुपये की छूट
मामलूम हो की मकान नंबर सी-103 में रहने वाले बसंत शर्मा को गुरुवार को एसएमएस के ज़रिए Electricity Bill के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें समय पर भुगतान करने पर 2.8 लाख रुपये की छूट का भी उल्लेख किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शर्मा ने बढ़े हुए बिल पर हैरानी जताते हुए कहा कि उनके किराएदार, जो बिलिंग अवधि के दौरान घर में अकेले रहते हैं, केवल बुनियादी बिजली के उपकरणों का उपयोग करते हैं।
क्या है पूरा मामला
उपभोक्ता के पत्नी प्रियंका के नाम से जारी Electricity Bill में 8 अप्रैल को अंतिम मीटर रीडिंग 85,936 यूनिट दिखाई गई थी, जिसमें 22 जून को 1,476 रुपये का भुगतान किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 18 जुलाई को वर्तमान रीडिंग 90,144 यूनिट थी, जिसमें 4.02 करोड़ रुपये का बकाया दिखाया गया था, जो कटौती के बाद 3.98 करोड़ रुपये की शुद्ध राशि थी। क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता शिवम त्रिपाठी ने इस त्रुटि को स्वीकार करते हुए बताया कि यह मीटर रीडिंग में गड़बड़ी के कारण हुआ है। इस समस्या का समाधान क्षेत्र के उप-विभागीय अधिकारी (SDO) ने किया, जिन्होंने नई रीडिंग और सही बिल जारी करने का आदेश दिया।

