ग्रेटर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की मुहिम रंग ला रही है। पांच माह में कंपनी के पास 10 हजार प्लास्टिक की बोतलें पहुंच चुकी हैं। बोतलों को रि-साइकिल कर टी-शर्ट बनाया जा रहा है। शहर के लोगों के उत्साह को देखकर अब कंपनी ने चार और रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला लिया है। साथ ही मार्च, 2024 तक 10 हजार और प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया है।
बोतलों को इक्ट्ठा कर के बनाई जा रही टी-शर्ट
शहर में लोग जगह-जगह प्लास्टिक की खाली बोतल और टीन की केन फेंक देते हैं। इन बोतल और केन को एकत्रित करने के लिए एनपीसीएल ने पांच माह पहले जगह-जगह चार रिवर्स वेंडिंग मशीनें लगाई थीं। वहां लोग प्लास्टिक की बोतल जमा कर सकते हैं उसके बदले में लोगों को एक कूपन मिलता है। जिसका प्रयोग कर विभिन्न शॉपिंग स्टोर पर छूट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा : बल्लू खेड़ा गांव में घर में सो रहे दो लोगोंhttps://niwantimes.in/greater-noida-two-people-sleeping-in-the-house-in-ballu-kheda-village-were-hacked-to-death-with-a-shovel-the-police-is-probing/ को फावड़े से काट डाला, पुलिस जांच में जुटी
एनपीसीएल कंपनी ने चार और रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला लिया
कंपनी के अफसरों ने बताया कि मार्च, 2024 तक 10 हजार बोतल एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन 5 माह में ही 10 हजार बोतल जमा हो चुकी हैं। अब कंपनी अगले दो माह में चार और रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाएगी। एक गौड़ सिटी मॉल, दूसरी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, तीसरी जिला न्यायालय और चौथी इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगाई जाएगी।

