रिपोर्ट : निशांत शर्मा
नोएडा। भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह के घर छापेमारी की हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई की छापेमारी
सूत्रों की मानें तो..सीबीआई को मिला भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मामले में नोएडा स्थित सेक्टर 72 बी- 86 गेल इंडिया कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह घर सोमवार शाम से छापेमारी की जा रही हैं। इस दौरान मिली जनकारी के मुताबिक केबी सिंह के घर पर मौजूद सीबीआई अफसर लगातार पूछताछ कर रहे हैं साथ ही फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं ।
GAIL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह पर सीबीाई शिकंजा कसने की तैयारी में
भ्रष्टाचार की मिली सूचना के मामले में नोएडा सेक्टर 72 के रहने वाले केबी सिंह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के घर सीबीआई पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। गेल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है, जो प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण और वितरण का काम करती है। दिल्ली में इसका मुख्यालय है।

