नोएडा। सीबीआई ने बताया कि भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (गेल) के एक कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) को गिरफ्तार किया है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीजीएम और वडोदरा (गुजरात) स्थित एक निजी कंपनी के निदेशक सहित तीन निजी व्यक्तियों पर 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत का आरोप है।
गेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के बी सिंह के साथ सीबीआई ने इन्हें भी किया गिरफ्तार
सीबीआई ने इस मामले में कृष्ण बल्लभ सिंह ( के.बी. सिंह), कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल), सुरेंद्र कुमार, निदेशक मेसर्स एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड , दविंदर सिंह, सीजीएम, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, मेकॉन लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुनील कुमार, हर्ष यादव निवासी दिल्ली, सूर्यवेश निवासी झज्जर (हरियाण) को गिरफ्तार किया है। वहीं अज्ञात में एक पब्लिक सर्वेंट और निजी व्यक्ति भी इस रिश्वत खोरी मामले में जुड़ा है।
केबी सिंह पर हैं कई आरोप (CBI)
भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (गेल), नोएडा के कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन पर आरोप है कि एक दूसरे के साथ मिलकर व साजिश के तहत एसएपीएल (श्रीकाकुलम अंगुल पाइपलाइन) और वीएपीएल (विजयपुर औरैया पाइपलाइन) के संबंध में अनुचित लाभ दे रहे थे ) यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त निजी कंपनी के निदेशक ने दो निजी व्यक्तियों के माध्यम से 50 लाख रुपये की रिश्वत राशि की व्यवस्था की थी। यह भी आरोप लगाया गया कि 50 लाख रुपये की रिश्वत निजी व्यक्ति द्वारा उक्त लोक सेवक तक पहुंचाई जाएगी।
सीबीआई ने जाल बिछाया। उक्त निजी व्यक्ति द्वारा लोक सेवक को रिश्वत की डिलीवरी के बाद दोनों को पकड़ लिया गया। ईडी (प्रोजेक्ट्स) केवी सिंह से 50 लाख रुपये की रिश्वत बरामद की गई। दिल्ली, नोएडा, विशाखापत्तनम और वडोदरा सहित आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य आदि बरामद हुए।

