Noida: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 25 सितंबर 2024 को संपन्न हुए इस अभियान के तहत शीर्ष 25 जनप्रतिनिधियों को सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा (पश्चिम) के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शिशोदिया ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
नोएडा के विधायक और यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज सिंह इस सदस्यता अभियान में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले जनप्रतिनिधि रहे, जबकि गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री और सहारनपुर के थानाभवन से विधायक कुंवर बृजेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
इन जिलों के जनप्रतिनिधियों ने दिखाया दम
इस सदस्यता अभियान में मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और सहारनपुर जैसे जिलों के जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे।
ये भी पढ़ें..
Up Politics: होटल रेस्टोरेंट ढाबा के बाहर मालिक का नाम लिखवाने वाले बयान पर भड़की मायावती
संगठन की जड़ें होंगी और मजबूत: सतेंद्र शिशोदिया
भाजपा (पश्चिम) के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शिशोदिया ने इस मौके पर कहा, “यह सदस्यता अभियान हमारे संगठन की जड़ों को और मजबूत करेगा। आगामी चुनावों में यह अभियान पार्टी की ताकत को साबित करेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने न केवल अपने क्षेत्रों में बल्कि पूरे राज्य में भाजपा की लोकप्रियता को और बढ़ाया है।”

