आजकल देश में अवैध निर्माण बिल्डिगों के मालिकों पर शामत आई हुई है। अब नोएडा अथॉरिटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लाउड-9 प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेट (लोट्स इस्पेसिया) के सेक्टर-100 के टावर-31 को सील कर दिया है। बिल्डर पर 81 करोड़ 55 हजार 184 रुपए का बकाया है। ये बकाया भूखंड की लागत का है। टॉवर अनसोल्ड है और करीब 12 फ्लोर का स्ट्रक्चर खड़ा किया गया है।
अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक बिल्डर को बकाया जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। सात फरवरी को इसकी फाइल सीईओ नोएडा अथॉरिटी के सामने रखी गई। जिस पर सीलिंग की अनुमति दी गई। बताया गया कि बिल्डर की ओर से एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में प्राधिकरण ने सेक्टर-100 में जीएच-02 में निर्माणाधीन टावर को सील कर दिया है।
यह टावर ग्राउंड प्लस 36 फ्लोर का बनाया जाना था। साल 2008 का अलाटमेंट है और अब तक टावर का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका. प्रत्येक फ्लोर पर दो फ्लैट यानी कुल 74 फ्लैटों का निर्माण किया जाना था, जिसका एरिया 4200 स्कावयर फीट है। ये लग्जरी अपार्टमेंट बनने थे, लेकिन लैंड ड्यूज होने के चलते अथॉरिटी ने इस टावर को सील कर दिया है। वहीं प्राधिकरण ने सेक्टर-168 के पॉम सोसायटी में बने तीन अवैध क्योस्क को तोड़ दिया है। ये अवैध रूप से बने थे। बता दें बिल्डर पर 81 करोड़ 55 हजार 184 रुपए का बकाया है. ये बकाया भूखंड की लागत का है।

