Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने अपनी संपत्तियों के आवंटन की दरों में छह प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। यह नई दरें मंगलवार से लागू होंगी, जिसके लिए सोमवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए थे। इस वृद्धि के बाद, पिछले चार महीनों में आवंटन दरों में कुल 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। अप्रैल में भी दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बोर्ड बैठक के मिनट्स जारी हो चुके हैं और इसके आधार पर सोमवार शाम को नया आदेश जारी किया गया। हालांकि, इस वृद्धि का असर मंगलवार से नजर आएगा। इससे संबंधित संपत्ति के आवंटन की सभी प्रक्रियाएं अब नई दरों के अनुसार होंगी। व्यावसायिक और कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए भूखंड की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये ी पढ़ें..
Noida International Airport को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या है रतन टाटा से है इसका कनेक्शन ?
सिटी सेक्टरों को ए प्लस से लेकर ई श्रेणी में बांटा गया है, और कमर्शियल सेक्टर की श्रेणी ए से डी तक है। औद्योगिक क्षेत्र को फेज-1, 2, और 3 में बांटा गया है। पिछले महीने की बोर्ड बैठक में आवासीय भूखंड की ए प्लस श्रेणी की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई, जबकि बाकी श्रेणियों में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने पिछले साल अप्रैल में भी दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

