नोएडा। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अपने ही वित्त विभाग के अन्तर्गत केन्द्रीय लेखा विभाग का निरीक्षण किया। यहां किए जाने वाले कार्य और भुगतान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नागरिकों को समुचित जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए रैनीवेल संख्या- 3 व 9 का निरीक्षण किया।
सीईओ ने वित्त विभाग संविदाकारों के हो रहे भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा
सीईओ ने वित्त विभाग में संविदाकारों को हो रहे भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस संबंध में माप पुस्तिका (एमबी) पर कार्यों के अंकन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया की विस्तृत रूप से जानकारी ली गई उनके द्वारा पीआईएमएस पर बिलों को अपलोड किये जाने से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया को भी देखा गया। निर्देश दिए गये कि जितने बिल प्रस्तुत हों उनका परीक्षण करते हुए समय से भुगतान किया जाये। यह भी निर्देशित किया गया कि निविदा कार्य समाप्ति की निर्धारित तिथि के बाद 3 माह के अंदर उस कार्य का अंतिम बिल का भुगतान किया जाए। भुगतान के बाद उक्त कार्य अनुबंध को बंद किया जा सके। साथ ही निर्देश दिये गये कि कार्यो की गुणवत्ता को संबंधित विभाग सुनिश्चित करें और संतुष्ट होने के उपरान्त ही बिलों को भुगतान प्रस्तुत किया जाए।
सीईओ एम लोकेश ने रेनीवेल संख्या 3व 9 का भी निरीक्षण किया
इसके बाद रेनीवेल संख्या- 3 व 9 का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में रैनीवेल संख्या-9 से जलापूर्ति प्रदान की जा रही है वहीं अक्रियाशील छह रैनीवेल का सुदृढ़ीकरण का कार्य करते हुए उसको निर्धारित सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। नोएडा क्षेत्र में गिरते भूगर्भ जलस्तर को देखते हुए और रैनीवेल का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए।
सेक्टर 168 स्थित में एसटीपी का भी सीईओ ने निरीक्षण किया
इसके बाद सेक्टर-168 में स्थित एसटीपी का निरीक्षण भी किया गया। इससे प्राप्त होने स्डज को वैज्ञानिक रूप से उपयोग करने के लिए कहा गया। शोधित जल की मात्रा को अधिकतम उपयोग में लाने के लिए भी कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। यहां पौधरोपण भी किया गया।

