Noida: नोएडा में एक नाबालिक बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना फेस टू इलाके के सेक्टर 110 का है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 110 में मिट दुकान चलाने वाले रईस खान के दुकान के पास में ही झुग्गियों में रहने वाली एक बच्ची के साथ अपने दुकान में गलत हरकत कर रहा था इस दौरान एक शख्स ने दूर से इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
इसके बाद वीडियो बनाने वाले शख्स ने घटना की शिकायत थाना फेस टू पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची परिजनों से संपर्क किया। परिजनों इस पूरे मामले में कोई भी शिकायत देने से मना कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी उनका जानकारी है और उसके दुकान के पास ही उनका घर है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और मामले की जांच में जुट गई।
ये भी पढें..
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कार खरीदने के नाम पर युवक से ठगी, दादरी पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है आरोपी और पीड़ित बच्ची के परिजन पूर्व से ही एक दूसरे के जानकार है। बच्ची अक्सर आरोपी के दुकान पर आया जाया करती थी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आगे के करवाई में जुट गई है।

