Noida: नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय मृतक व्यक्ति, जो बाइक पर सवार था, नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहा था।
कैसे हुआ हादसा
सेक्टर-126 थाना के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के कालकाजी निवासी राजू के रूप में हुई है। राजू की बेटी भावना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले एक ट्रक ने उनके पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फि मौके से फरार हो गया। इस हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें..
Greater Noida : पिता से बदला लेने को मासूम भाई-बहन पर हथियार से हमला, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
फरार ट्रक चालक की तलाश तेज
पुलिस ने बताया कि राजू नोएडा के सेक्टर-81 में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह रोजाना बाइक से नोएडा से दिल्ली के बीच यात्रा करते थे। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

