रिपोर्ट: निशांंत शर्मा
नोएडा। साइबर अपराधी ने सेक्टर-27 निवासी युवती को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर उससे 42 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवती ने सेक्टर-20 थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया है।
व्हाट्सऐप मैसेज से बढ़ रहा लूट का कारोबार
पुलिस को दी गई शिकायत में आशा यादव ने बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें घर बैठे नौकरी कर लाखों रुपये कमाने की बात लिखी थी। झांसे में आकर उन्होंने मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। कॉल उठाने वाले बातचीत के बाद उनको टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें उनको कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट के पेज को लाइक और शेयर करने का टास्क दिया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। इसके बाद आरोपी ने उनको प्रीमियम टास्क देकर उनसे 42 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

