नोएडा में ठेकेदार किस तरह से सड़क निर्माण करते है इसकी पोल मास्टर प्लान नंबर-2 पर खुल गई है। ये नोएडा की मुख्य सड़क है। जिस पर रोजाना लाखों की संख्या में वाहन आते जाते है। यहां एलिवेटड से सेक्टर-18 की ओर जाते समय डीपीएस स्कूल के ठीक सामने गोलाकार आकार में करीब 15 फीट से ज्यादा की रोड धंस गई। सड़क धसने के बाद वहां मौजूद लोगों ने स्कूल का बेरीकेड लगाकार रोड को बंद किया। यातायात को एक लेन से निकाला जा रहा है। बताया गया कि ये रोड रविवार रात में धंसी थी।
प्राधिकरण को रोड धंसने की दी जानकारी
रोड धंसने की जानकारी प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंच रहे है। बताया गया कि सेक्टर-27 को जाने वाली पानी की लाइन फंटने से लिकेज था। इस वजह से सड़क पर अंदर से कटान हो गया। इस कारण ये धंस गई। इसमें पानी भरा हुआ दिख रहा है। फिलहाल पूरे मामले की स्ट्रक्चरल जांच की जाएगी। आखिर ये सड़क धंसी क्यो। बता दे ये रोड आगे डीएससी और अंडरपास के जरिए नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस को कनेक्ट करती है। पीक आवर में यहां हैवी ट्रैफिक रहता है।
सड़क धंसने से यातायात प्रभावित
इससे पहले भी नोएडा में सड़क धंसने की घटना होती रही है। लेकिन वो सभी घटनाए परियोजनाओं के निर्माण के दौरान हुई है। इसमें सबसे ज्यादा नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे पर सड़क धंसी। जिसे बाद में ट्रैफिक को डायवर्ट कर ठीक किया जाता रहा। पहली बार है नोएडा की एमपी-2 का इतना बड़ा हिस्सा धंसा हो। इससे यातायात प्रभावित है।

