नोएडा डिफाल्टर 59 बिल्डर से अपना बकाया वसूल करने, अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कराने, खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डरों पर नकेल कस दी है। लगातार एस्क्रो अकाउंट खोलने का दबाव बना रही है, जिसमें अब तक 14 बिल्डरों ने एस्क्रो अकाउंट खोल दिए है। करीब 6 बिल्डर आगामी तीन से चार दिनों में ही खाता खोल देंगे।
एसीईओ प्रभास कुमार ने कहा डिफाल्टर बिल्डरों पर नकेल कस ली जाएगी
एसीईओ प्रभास कुमार ने बताया कि 20 बिल्डरों के एस्क्रो अकाउंट खोलने के बाद डिफाल्टर बिल्डरों पर नकेल कस ली जाएगी, क्योंकि रेरा नियमों के हिसाब से अकाउंट में जमा होने वाली राशि का 30 प्रतिशत सिर्फ बिल्डर परियोजना के लिए निकाल सकेगा। जबकि बाकी 70 प्रतिशत का 70 प्रतिशत करीब कुल जमा राशि का 49 प्रतिशत प्राधिकरण के खाते में आने लगेगा, जिसके बाद प्राधिकरण के पास बकाया राशि वापस आनी शुरू हो जाएगी। वैसे यदि कोई प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है तो उसका आवंटन रद कर देना चाहिए।
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रद्द करेगा उनके आवंटन जिनका निर्माण नहीं हुआ अभी शुरू
डीड के अनुसार जमा राशि में कटौती करने के बाद, शेष धनराशि को एस्क्रो खाते में रखा जाना चाहिए और आनुपातिक राशि प्रभावित घर खरीदारों को लौटा दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि खरीदारों की सहूलियत के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण छह सूत्रीय कार्ययोजना पर काम करने जा रहा है। इसमें उन बिल्डर योजनाओं के आवंटन रद्द किया जाएगा, जिनका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। को-डेवलपर्स के जरिये आंशिक परियोजना को पूरा करने की अनुमति देना। आंशिक परियोजनाओं को सरेंडर करने के विकल्प देना, गैर-अनुपालन वाली परियोजनाओं को रद करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, योजना में ज्यादा बकाया होने पर उसको पुनर्निर्धारित करना शामिल है। इसके बाद भी बिल्डर नहीं मानते तो रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
इन 14 बिल्डरों ने खुलवाया एस्क्रो खाता
इंपीरियर हाउसिंग वेंचर प्राइवेट लिमिटेड
पारस सीजन हेवन प्राइवेट लिमिटेड
ओमेक्स बिल्डवेल लिमिटेड
प्रतीक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड
प्रतीक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड
प्रतीक इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड
प्रतीक रियलटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
कैपिटल इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड
आईआईटीएल निबंस द हाइड पार्क
जेएम इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड
जेएम हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड
गुलशन होम्ज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
पेरामाउंट प्रो बिज्ड प्राइवेट लिमिटेड

