भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच न्याय आना बाकी हैं। भले ही पहलवानों ने अपने धरने को खत्म कर दिया हो लेकिन पहलवान अभी भी इसी आस में हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा।
दरअसल 2 महीने पहले शुरू हुआ पहलवानों का धरना प्रदर्शन बृजभूषण सिंह के खिलाफ था जिसमें देश के नामी पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। हालाँकि धरने के शुरूआती दिनों में पहलवान बृजभूषण के खिलाफ केवल FIR करवाना चाहते थे लेकिन जैसे ही FIR रजिस्टर हुई वैसे ही पहलवानों के तेवर बदल गए और अब पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी पर अड़ गए।
पहलवान योगेश्वर दत्त की इंट्री
मामला यहां तक पहुंच गया की इस बीच गृह मंत्री और खेल मंत्री को कूदना पड़ा। बता दें की खेल मंत्री ने पहलवानों को 15 जून तक बृजभूषण पर कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया और हुआ भी कुछ ऐसा ही। अब क्योंकि बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 2 FIR रजिस्टर की थी। जिसमें एक में तो बृजभूषण को राहत मिल गई क्योंकि नाबालिग ने अपना बयान वापस ले लिया था। मगर दूसरे केस में बृजभूषण पर फिलहाल कार्यवाही चल रही हैं लेकिन इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब भारत के पूर्व ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त इस लड़ाई में कूद पड़े।
दरअसल बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले छह पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में छूट रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का काम देख रही तदर्थ समिति ने गुरुवार को दी। जिसके बाद पहलवान योगेश्वर दत्त इस समिति के फैसले पर भड़क गए और एक वीडियो जारी करके इस फैसले पर कई सवाल खड़े कर दिए। तो दूसरी और योगेश्वर दत्त का वीडियो के सामने आने के बाद आंदोलन करने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उन पर जम कर निशाना साधा और बृजभूषण सिंह के तलवे चाटने तक का आरोप लगा दिया।
विनेश फोगाट ने योगेश्वर दत्त पर लगाया गंभीर आरोप
विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट डाला और उसमें कहा कि योगेश्वर दत्त को दोनों कमेटियों का हिस्सा बनाया गया था जो इस मामले की जांच कर रहा था। जब महिला पहलवान अपनी आप बीती सबके सामने बता रही थीं तब योगेश्वर उनकी बात सुनकर हंसता रहता था। उनमें से जब दो महिला पहलवान पानी पीने के लिए बाहर आई थी तब योगेश्वर ने उनसे कहा था कि बृजभूषण सिंह का कुछ नहीं होने वाला है जाकर अपनी प्रैक्टिस करो।
विनेश फोगाट ने योगेश्वर दत्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि उसने महिला पहलवानों के नाम मीडिया को और बृजभूषण सिंह के सामने लीक किए। उसने कई महिला पहलवानों के घर फोन करके उसके परिवार वालों से कहा कि अपनी लड़की को समझा लो। वह पहलवानों और कोच को लगातार इस आंदोलन में शामिल होने से रोकता रहा। पूरा कुश्ती जगत तुम्हें बृजभूषण सिंह के तलवे चाटने के लिए याद रखेगा।
किस हद तक गिरोगे ?
विनेश ने आगे कहा कि महिला पहलवानों को तोड़ने में इतना जोर मत लगाओ क्योंकि इनके इरादे बहुत पक्के हैं। ध्यान रखना कहीं ज्यादा जोर लगाने से कमर ना टूट जाए। रीढ़ तो तुम पहले ही बृजभूषण के पैरों में रख चुके हैं। तुम बहुत ही संवेदनहीन इंसान हो और जालिम के हक में खड़े होकर उसकी चापलूसी कर रहे हो।
तो वंही दूसरी और इसका समर्थन करने के लिए पहलवान सोशल मीडिया पर लाइव आए बजरंग,विनेश और साक्षी मलिक ने योगेश्वर के आरोपों का जवाब देते हुए कहा- “पंचायत बुलाओ, ट्रायल में छूट मांगी हो तो कुश्ती छोड़ देंगे,लेकिन बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे”। अब इस पर भी योगेशवर दत्त ने पलट कर ताबड़तोड़ तरीके से जवाब दिया और बजरंग पुनिया के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर लिखा कि किस हद तक गिरोगे ? बोलना अगर 2018 में छोड़ा था तो 2019 को ये गुरु जी मानकर परमात्मा के शुक्रिया की पोस्ट कैसे बेटे ?
अब जिस तरह से योगेश दत्त ताबड़तोड़ तरीके से पहलवानों पर बरस रहे हैं उससे तो लग रहा हैं की बृजभूषण के चाहने वालों की कमी नहीं हैं,यह देखना काफी दिलचस्प होगा की इस ज़ुबानी लड़ाई में दोनों ही पक्ष एक दूसरे के कितने राज़ खोलने वाले हैं ?

