नई दिल्ली जिले के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने तेजी से आ रहीं डीटीसी की दो बसें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में दोनों बस के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
टक्कर जबरदस्त, टूटे शीशे
पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के शीशे टूट गए। डीटीसी की रेड और ग्रीन कलर की बस आमने-सामने भिड़ी हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। दोनों ही बसों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

