गोली लगने के बाद भी असद से भीड़ गाया था उमेश
20 दिन बाद सामने आया हत्याकांड का नया वीडियो
उमेशपाल हत्याकांड से जुड़ा 20 दिन बाद एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसने अतीक अहमद के बेटे असद की सारी पोल खोल दी है। हत्याकांड से जुड़े इस सीसीटीवी वीडियो में देख जा सकता है कि उमेशपाल गोली लगने के बाद भी शूटर असद से भीड़ जाता है। 44 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में असद पिस्टल से फायर करता हुआ दिख रहा है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि असद ने गली में ही उमेशपाल को पकड़ लिया और उसके सिर पर गोली मारने की कोशिश की, दोनों के बीच हातापाई होती दिख रही है। उमेश असद के चंगुल से निकलकर गली में बने पहले मकान में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसको गोलियों से छलनी कर दिया जाता है।
सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा कि गोलियों की आवाज सुनकर एक लड़की भी वहां पहुंचती है, और वो उमेश के पास जाती है, लेकिन फायरिंग देख कर वह भी डर जाती है। इसके बाद लड़की भाग कर उमेश के घर जाकर इस घटना की जानकारी उमेश के घरवालों को देती है।
फुटेज में असद अपनी कमर में पिस्टल खोंसते दिख रहा है और उसी वक्त गोली लगने से जख्मी गनर राघवेंद्र गली में भागता हुआ नजर आ रहा है। पीछे से गुड्डू मुस्लि भी उस पर बम फेंक देता है। आपको बता दें 24 फरवरी को उमेशपाल और दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मारकर हत्या कर दी थी।
इस हफ्ते की शुरुआत में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले के लिए इनाम को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।
इस हत्याकांड में अन्य चार आरोपी अरमान, गुलाम, गुड्डू और साबिर भी हैं। वहीं आपको बताते चलें कि 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके पुलिस सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उनके घर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
अब इस मामले में 20 दिन बाद एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में गोली चला रहा शख्स और कोई नहीं बल्की अतीक का बेटा असद भी है। अब ये देखना होगा कि क्या असद को पकड़ कर जेल में भेजा जाएगा या फिर बाबा योगी की शपथ को ध्यान में रखते हुए असद का भी एनकाउंर किया जाएगा।

