Samajwadi Party युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना में उनके निष्कासन की जानकारी दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसारसपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
पहले पद से हटाए गए फिर हुआ निष्कासन
गौरतलब हैं कि सपा नेता जितेन्द्र सिंह यादव को कुछ दिन पहले युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के पद से पदमुक्त कर दिया गया था। जिसके बाद आज उन्हें Samajwadi Party से भी निष्कासित कर दिया। उनके निष्कासन को लेकर कहा जितेन्द्र सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीन आचरण के कारण के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

इसलिए निष्कासित हुए जितेन्द्र सिंह
इससे पहले जितेन्द्र सिंह की भाजपा नेता सचिन यादव से करीबी को लेकर खबरें आ रही थी। लोकसभा चुनाव मे भी उनपर भीतरघात करने का आरोप लग रहा था। जिसके बाद पार्टी द्वारा यह फैसला लिया गया। Samajwadi Party युवजन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर दी मामले की जानकारी दी।

