नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से आज अपना Nomination दाखिल किया। प्रधानमंत्री इस बार इस क्षेत्र का लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान में हैं। इस दौरान पीएम मोदी के नामांकन में कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी, जहां पीएम मोदी फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होगा। सोमवार को, पीएम मोदी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले यहां लगभग ढाई घंटे तक रोड शो किया था।
Nomination में ये बड़े नेता रहें मौजूद
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पुष्कर सिंह धामी, मोहन यादव, विष्णु देव साई, एकनाथ शिंदे, भजन लाल शर्मा, हिमंत बिस्वा शर्मा, नायब सिंह सैनी, प्रमोद सावंत, प्रेम सिंह तमांग और माणिक साहा के भी पीएम के नामांकन के दौरान शामिल होने की संभावना है। उनके अलावा लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल समेत एनडीए के कई सहयोगियों के मौजूद रहें।
Nomination से पहले काल भैरव मंदिर में पीएम ने की पूजा
नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन से पहले पीएम ने काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे। पीएम वाराणसी से मौजूदा सांसद और भाजपा के उम्मीदवार हैं।
नामांकन से पहले माँ गंगा की पूजा
Nomination दाखिल करने से पहले, पीएम मोदी दश्वमेध घाट पर प्रार्थना समारोह में शामिल हो माँ गंगा की पूजा की और पूजनीय नदी गंगा में डुबकी लगाया। इसके बाद, वह एक क्रूज जहाज पर सवार हो पूरे अन्य घाटों का भ्रमण की।

