टीवी की क्वीन एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन हमेशा फैंस के दिलों पर राज करता हुआ आया शो के 6 सीजन आए और काफी सफल रहे पिछले महीने नागिन का सीजन ऑफ एयर हो गया तेजस्वी प्रकाश ने नागिन के सीजन 6 में लीड रोल प्ले किया था 9 जुलाई को शो खत्म हुआ और सीजन 7 का भी प्रोमो आउट किया गया और एक लड़की महादेव की ओर बढ़ती हुई दिखाई जाती है लेकिन चेहरे पर सस्पेंस रखा गया हालांकि फैंस ने कयास लगाए कि प्रियंका चाहर चौधरी या आयशा सिंह हैं लेकिन दोनों ने खबरों का खंडन किया जिसके बाद सुनने में आया कि सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह शो में नागिन के रूप में नजर आएंगी लेकिन अब खबर सामने आई है नागिन सीजन 7 को लेकर मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि ‘नागिन 7’ की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग होगी।
एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो नागिन-7 कभी भी फ्लोर पर जा सकता है। कहा जा रहा मेकर्स ने शो के लिए लीड एक्टर्स को फाइनल कर लिया है प्रियंका चौधरी का नाम काफी चर्चा में है और नागिन में लीड रोल निभा सकती हैं वहीं रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक सहजपाल को नागिन 7 में लीड रोल के लिए फिनल कर लिया गया है। खैर, अगर प्रियंका और प्रतीक नागिन सीजन 7 के लिए कन्फर्म हो जाते हैं तो दर्शकों को स्क्रीन पर एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी।

