वाराणसी हाईकोर्ट ने गुरूवार को मुस्लिम पक्ष को झटका दे ही दिया था और ASI को ज्ञानवापी सर्वे की मंजूरी दे दी थी वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी मुस्लिम पक्ष को झटका दे डाला है और ज्ञानवापी में ASI के सर्वे को जारी रखने का फैसला सुना दिया है।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI) ने सुनवाई के दौरान कहा कि हाई कोर्ट ने जिला जज के आदेश को मंजूरी दी हम भी हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने की जरूरत नहीं समझते उन्होंने कहा कि खुदाई को लेकर चिंता जताई गई है, लेकिन एएसआई कह चुका है कि खुदाई या ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी। हम भी ऐसा निर्देश देते हैं।

