UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रितेश पांडे ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बसपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि बसपा सांसद रितेश पांडे उन 9 सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने बजट सत्र के दौरान संसद भवन में पीएम मोदी के साथ लंच किया था.
मायावती को पत्र
सांसद रितेश पांडे ने ‘एक्स’ पर मायावती को संबोधित करते हुए पोस्ट किया और कहा, ‘बसपा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने के बाद से, मुझे आपका मार्गदर्शन, पार्टी के पदाधिकारियों का समर्थन मिला है और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने मुझे राजनीति और समाज में नेविगेट करना सिखाया है। पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश विधान सभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने और लोकसभा में संसदीय दल के नेता के रूप में भी अवसर प्रदान किया।’
बीएसपी पर गंभीर आरोप
सांसद ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘लंबे समय से मुझे न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया गया और न ही नेतृत्व स्तर पर बातचीत में शामिल किया गया. मैंने आपसे और वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस अवधि के दौरान, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और अन्य जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलता रहा और बातचीत करता रहा और निर्वाचन क्षेत्र की गतिविधियों में शामिल रहा।’
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: गाजियाबाद में सड़क पर हुआ बड़ा हादसा, चलती कार बनी अचानक बनी आग का गोला
“उन्होंने कहा इस दौरान मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि बसपा को अब मेरी सेवा और मौजूदगी की कोई जरूरत नहीं है. इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अलावा मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला भावनात्मक रूप से एक कठिन निर्णय है”.

