नागिन से सबके दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ दुबई में लाइफ जी रहीं थी लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वो अस्पताल में भर्ती हो गईं इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी।
9 दिन अस्पताल में बिताकर मौनी अब अपने घर वापस आ गईं हैं और उन्होनें इंस्टा पर अपने पति नंबियार के साथ कई फोटो शेयर किए और लिखा- पिछले 9 दिनों से वो अस्पताल में थी अब वो काफी शांत महसूस कर रहीं हैं। मौनी के पति सूरज नंबियार उनकी केयर के लिए हर पल उनके साथ रहे इससे एक्ट्रेस ने अपने लव के लिए पोस्ट कर लिखा तुम्हारे जैसा कोई नहीं है, मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी ओम नम:शिवाय।
मौनी ने बताया कि वो 9 दिन से अस्पताल में थीं अब वो घर आ चुकी हैं लेकिन उन्होनें कहा कि मैं अभी भी इस सोच में हूं कि जितनी किसी बारे में सोच कर मैं अशांत थी, अभी शांति में हूं। ये बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि कि अब मैं रिकवरी की तरफ बढ़ रही हूं धीरे धीरे। हर गलती के बाद ही एक अच्छी और बेहतर जिंदगी की तरफ इंसान बढ़ता है। मैं अपने करीबियों, प्यारे दोस्तों, फैंस का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होनें मेरे जल्दी ठीक होने के लिए प्रे किया। लव यू ऑल।
मौनी के इस पोस्ट पर फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की। बता दें मौनी ने नागिन से लोगो का दिल जीता और उन्होनें बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार के साथ डेब्यू किया फिल्म गोल्ड से इसके बाद उन्होनें KGF चैप्टर 1 में सॉन्ग किया, मौनी ने अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की। फिल्मों के साथ वो म्यूजिक एलबम में नजर आ चुकी है। फिलहाल मौनी रेस्ट पर हैं देखना होगा कि आने वाले टाइम में वो किस प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। फैंस भी उनको एक बार देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

