Most ODI Century In A Year: विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए थे, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ते हुए अपना 50वां शतक जड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड कोहली (Virat Kohli) के निशाने पर है लेकिन इसे तोड़ना आसान नहीं होगा.
9 शतक लगाने का कारनामा
सवाल यह है कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं? सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में 9 वनडे शतक लगाए थे, जो एक रिकॉर्ड है. वनडे फॉर्मेट में सचिन के अलावा कोई भी बल्लेबाज एक साल में 9 शतक लगाने का कारनामा नहीं कर पाया है. इस साल विराट कोहली (Virat Kohli) 6 वनडे शतक लगा चुके हैं. सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए उन्हें 3 और शतक लगाने होंगे और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 4 और शतकों की जरूरत होगी. हालांकि, चुनौती यह है कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) के पास इस साल खेलने के लिए पर्याप्त वनडे मैच बचे है।
विश्व कप फाइनल के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलने वाले हैं। इसका मतलब है कि विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अगले 4 मैचों में 4 शतक लगाने होंगे।
इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं :
हालांकि, विराट कोहली (Virat Kohli) पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, रोहित शर्मा और डेविड वार्नर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सौरव गांगुली, रोहित शर्मा और डेविड वार्नर प्रत्येक ने 7 शतक बनाए हैं। सौरव गांगुली, रोहित शर्मा और डेविड वार्नर के रिकॉर्ड को पार करने के लिए विराट कोहली को अगले 4 मैचों में केवल 2 शतक लगाने होंगे।

