संसद के मॉनसून सत्र की राज्यसभा की कर्यवाही शुरू हो चुकी है और मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ हुए शर्मनाक हरकत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पीएम मोदी से संसद के अंदर इस घटना को लेकर बयान देने की मांग की है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मणिपुर में मानवता मर गई है।
हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर से स्थगित कर दी गई। अब दो बजे लोकसभा के साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही की जाएगी। राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने कहा, विपक्ष मन बनाकर आया है कि सदन चलने नहीं देना है। जब सरकार ने कह दिया कि मणिपुर की घटना पर चर्चा करने को तैयार हैं, उसके बावजूद विपक्ष का सदन को चलने न देना ठीक नहीं है। ये कार्यवाही को रोकना चाहते हैं। मणिपुर पर हम भी चर्चा करने चाहते हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा करना नहीं चाहता है।

