संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से यानि आज से शुरू हो रहा है विपक्ष भाजपा को मणिपुर में हुए हिंसा को लेकर घेरने की तैयारी में है आसार लगाए जा रहें हैं संसद का ये मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। यह सत्र 26 विपक्ष दलों के एकजुट INDIA के लिए भी पहली और बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।
संसद के इस मॉनसून सत्र में सबसे बड़ी बात देखने वाली ये होगी कि विपक्ष की एकजुटता सरकार को घेर पाएगी या सरकार ही इन्हें घेरते हुए चित्त ना कर दे। मानसून सत्र आज से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में सरकार दिल्ली अध्यादेश, डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण, वन संरक्षण संशोधन बिल पेश होगा। मानसून सत्र के दौरान संसद में क़रीब 31 विधेयक पेश किए जाएंगे।
मणिपुर में काफी समय से हिंसा का आग सुलग रही है लेकिन बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो मणिपुर से सामने आया जिसमें एक समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 4 मई का है जिसके बाद आज संसद सत्र में इसको लेकर हंगामा मचना तय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुबह 9.45 बजे के आसपास शुरू होगा और उसके बाद मानसून सत्र को शुरू किया जाएगा। इस मानसून सत्र में कई तरह के बिल को प्रस्ताव यानी पेश किया जाएगा।

