मणिपुर में हुई 2 महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत को लेकर मॉनसून सत्र के लोकसभा- राज्यसभा में हंगामे के बाद 21 जुलाई तक सुबह 11 बजे तक कार्यवाही स्थगित। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना को लेकर सरकार से इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेने को कहा है महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाला वीडियो जबसे सोशल मीडिया पर सामने आया है वास्तव में काफी परेशान करने वाला है अगर सरकार ने इस पर एक्शन नहीं लिया तो सुप्रीम कोर्ट इस पर एक्शन लेगा।
विपक्ष लगतार भाजपा और पीएम मोदी को घेरे हुए हैं बसपा सुप्रीमो मायावती कि भी मणिपुर में महिलाओं के साथ इस तरह के कृत्य को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये घटना बीजेपी (BJP) और उनकी सरकार को शर्मसार करने देने वाली है। बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या अब भी वो ऐसे मुख्यमंत्री को सरंक्षण देती रहेगी। ये घटना 4 मई की बताई जा रही है ऐसे में कई सारे सवाल खड़े हो रहें हैं कि इतने समय के बाद महिलाओं के साथ ऐसा कृत्य वहां हो रहा है तो पहले से एक्शन क्यों नहीं लिया मणिपर की पुलिस ने और सीएम बीरेन ने भी कोई सख्त एक्शन नहीं लिया इस बहुत बड़ी लापरवाही के बाद से सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे पर पूरा देश अड़ा हुआ है क्योंकि ये केवल दो महिलाओं का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।

