पाकिस्तान से भागकर अपने 4 बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा से मिलने भारत पहुंची सीमा हैदर का अब तक न तो पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हो पाया है और ना ही उसके कागजात वेरिफाई होकर पाकिस्तान से वापस आए हैं। इसके बावजूद सीमा हैदर और सचिन सुर्खियों में बने हुए हैं.हाल ही में पहले जिस प्रोड्यूसर ने सीमा हैदर और सचिन को ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ में काम करने का ऑफर दिया था। अब वही प्रोड्यूसर अमित जानी इनकी प्रेम कहानी पर भी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
दरअसल सचिन की मोहब्बत में पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर पर फिल्म बनाने की बात करने वाले अमित जानी एक बार फिर चर्चा में हैं। जानी फ़ायरफ़ॉक्स फ़िल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर है। अमित जानी के मुताबिक उन्हें लगातार धमकियां मिल रहीं है। धमकियों के बाद भी वे डरे नहीं है और अब उन्होंने एक और नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि अमित जानी अब अपनी अगली फिल्म पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर पाकिस्तान टू नोएडा बना रहे हैं, मतलब अभी तक तो खबर थी सीमा हैदर acting करती हुई नजर आऐंगी लेकिन अब तो खुद सीमा हैदर पर ही फिल्म बनने जा रही है जिसको लेकर अमित ने बताया कि अगले सप्ताह कराची टू नोएडा फिल्म का थीम सॉन्ग भी रिलीज कर दिया जाएगा।
चार फिल्मों का किया ऐलान
अमित जानी ने आगे बताया की धमकियों के बाद भी उनके हौसले कमजोर नहीं हुए, बल्कि और मजबूत हो गए हैं और तो और अब वो एक फिल्म नहीं बल्कि चार फिल्में बनाएंगे,आपको बता दे की तीनों फिल्मो के टाइटल भी पास करवा लिए गए हैं, अमित जानी ने बीते दिन ऐलान करते हुए कहा कि, सीमा हैदर और सचिन की जिंदगी पर कराची टू नोएडा नाम से फिल्म बनाई जाएगी। इसके अलावा भारत से पाकिस्तान गईं अंजू के जीवन पर भी वह फिल्म बनाएंगे जिसका टाइटल भी उन्होंने मेरा अब्दुल्ला ऐसा नहीं है, दिया है। अपने एक और प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए जानी ने कहा कि एक प्रोजेक्ट पालघर में संतो की हत्या पर आधारित ‘मॉब लिंचिंग’ के नाम से वेबसीरिज टाइटल बुक किया गया है।
फिल्म producer ने बताया की उम्मीद की जा रही है कि सीमा और सचिन की कहानी जब बड़े पर्दे पर आएगी तो लोग इसे बड़े चाव से देखेंगे. इसीलिए पहले सीमा को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया गया और अब उसकी रीयल लाइफ को रील लाइफ में बदलने का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है.

