22 जुलाई से शुरू हुए सावन के महीना का आज तीसरा सोमवार है। इस अवसर पर NCR के मंदिरों में भगवान भोले नाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार देखने को मिल रही है। भक्तों की लंबी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मजबुत सुरक्षा व्यवस्था के लिए तमाम जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
अभी NCR में डायवर्जन रुट पर ही चलेगी गाड़ी
इससे पहसे बीते दिनों सावन शिवरात्री के साथ ही अब NCR में कांवड़ यात्रा फिलहाल थम गई है। लेकीन कांवड़ यात्रा को लेकर निर्धारित डायवर्जन रुट गाजियाबाद और नोएडा में कई जगहों पर अभी भी जारी है। पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक 5 अगस्त तक डायवर्जन प्लान को जारी रखा जाएगा। दरअसल 22 जुलाई से शुरू हुए सावन के महीने का आज तीसरा सोमवार है। सावन के इस तीसरे सोमवार में नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि सावन का ये महीना 19 अगस्त को खत्म हो जाएगा।
NCR के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
तीसरे सोमवार के अवसर पर NCR के गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने लाइन लगाकर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जगह जगह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके साथ साथ बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को लाइन में आने की व्यवस्था की गई है।
कैसे की जाती है भगवान शिव की अराधना
सावन के इस तीसरे सोमवार में भी पहले की ही तरह विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पुजा प्रक्रिया में भक्तगण सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। इसके बाद सफेद चंदन से भगवान को तिलक लगाया जाता है। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद पुष्प, धतूरा, बेलपत्र, भांग आदि अर्पित कर और दीप जलाकर भगवान भोलेनाथ की आरती की जाती है। ज्ञात हो कि बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि शिवलिंग पर हमेशा 3 पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट तक था। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। शाम को भी कुछ देर के लिए अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

