Noida: नोएडा में मिशन शक्ति अभियान 4.0 की शुरुआत हो गई है। गौतम बुध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में डीसीपी महिला सुरक्षा अधिकारी प्रीति यादव नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग एरिया में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरुक कर रही है। आपको बता दें कि इस मिशन प्रतिभाग के तहत स्कूल के बच्चों को यौन शोषण, पॉस्को एक्ट, एवं हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट भी कराया गया जिसमें स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों पर एक अलग मुस्कान देखने के लिए मिली साथ ही बच्चे काफी उत्साहित भी नजर आए।
वही महिलाओं के लिए डॉक्टर की टीम को भी बुलाया गया । जिसमें डॉक्टर के द्वारा महिलाओं में होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया गया। होने वाली बीमारी डॉक्टर ने महिलाओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक रहने की सलाह दी और समय पर डॉक्टरी इलाज करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्कूलों में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। बच्चों को बताया कि किसी मुसीबत के समय अपने आपको कैसे सुरक्षित रखना है और अनजान जगह पर सबसे पहले मुसीबत के समय पुलिस से मदद लेनी है। बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया, ताकि किसी बच्चे का बचपन ख़राब ना हो।
ये भी पढ़ें..
बाल यौन हिंसा व बाल यौन शोषण के बारे में भी जानकारी दी गई। बचपन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सुखद समय होता है। लेकिन, इसे सुरक्षित बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श एक बच्चे के जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को अपने माता पिता को सबसे पहले बताना चाहिए।

