मॉनसून का सीजन जारी है देश में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है वहीं पूर्वी यूपी में अब तक औसत से कम बारिश देखने को मिली है लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार दिनों तक पूर्वी यूपी इलाके में जमकर बारिश क अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन जमकर बारिश बरसेगी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और चेतावनी भी जारी कर दी है लोगो को सावधानी बरतने की आपदा प्रबंधन टीम भी एक्शन मोड में है जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लोगों को बचाव एवं सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो सके।

