Meerut: भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के लॉन्चपैड्स पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक ओर जहां देशवासियों में गर्व और उत्साह की लहर है, वहीं दूसरी ओर कुछ देशविरोधी तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत फैलाने और गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना के साथ-साथ यूपी पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ चुकी है।
मेरठ से शर्मसार करने वाली खबर
मेरठ में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी कर डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को तुरंत ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह भावनपुर क्षेत्र में एक अन्य युवक ने व्हाट्सएप डीपी पर पाकिस्तान का झंडा लगी लड़की की तस्वीर लगा दी, जिसे भी यूपी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
यूपी पुलिस का “स्पेशल 6”
सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाते हुए यूपी पुलिस ने डीजीपी मुख्यालय पर ‘स्पेशल 6’ नाम की एक खास टीम गठित की है, जो 24×7 सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों की निगरानी कर रही है। अब तक ऐसे दो मामलों में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जा चुकी है, और पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगे और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
फेक वीडियो और प्रोपेगेंडा का खुलासा
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तान समर्थित फेक अकाउंट्स सोशल मीडिया पर ड्रोन हमलों, भारतीय सेना के खिलाफ प्रोपेगेंडा और फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। PIB ने ऐसे 7 फर्जी वीडियो की सच्चाई सामने लाई है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
सेना मैदान में, पुलिस वॉर रूम में
जहां एक तरफ भारतीय सेना (Meerut) ने आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, वहीं यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एंटी-इंडिया नैरेटिव बनाने वालों को कानूनी शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है। देश इस समय न सिर्फ सीमा पर बल्कि साइबर स्पेस में भी एक युद्ध लड़ रहा है, जिसमें जनता की जागरूकता और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ही भारत को मज़बूत बनाएगी।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

