Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। 7 मई को भारत द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले करने के बाद, पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में 8 और 9 मई की दरमियानी रात को भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हालांकि, भारत ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान को एक और करारा जवाब दिया।
पाकिस्तान की नापाक साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, पठानकोट, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
जम्मू के RS पुरा, अरनिया, सांबा, हीरानगर, और राजस्थान के जैसलमेर में धमाकों की खबरें सामने आईं। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली, जिसमें S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी शामिल है, ने अधिकांश हमलों को सफलतापूर्वक रोक दिया।
F-16 और JF-17 को मार गिराने का दावा
भारतीय सेना ने दावा किया कि पाकिस्तान के F-16 और JF-17 थंडर फाइटर जेट्स, जो सर्गोधा एयरबेस से उड़ान भर रहे थे, उन्हें भी जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया। भारत ने लाहौर में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को भी निष्क्रिय किया और पाकिस्तान के कई सैन्य अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। साथ ही, 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन सीमा पार करते समय नष्ट किए गए।
घुसपैठ नाकाम, सेना का पलटवार
भारतीय बलों ने 15 से अधिक स्थानों पर आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया। साथ ही जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी सैन्य तैयारियों की झलक पाकिस्तान को दिखाई।
आपातकालीन प्रबंध और जनता के लिए निर्देश
सीमा (Operation Sindoor) से लगे जिलों में रात के समय ब्लैकआउट लागू किया गया। नागरिकों को घरों के अंदर रहने और सभी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आपातकालीन शेल्टर तैयार किए गए हैं। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह नागरिकों की सुरक्षा और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
भारत का स्पष्ट संदेश
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई केवल आतंकवाद और उसके संरक्षकों के विरुद्ध थी। किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
भारत ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि अगर आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन मिला, तो वह चुप नहीं बैठेगा।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

