देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के ढाई महीने बाद आज मेयर का चुनाव होगा पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने मेयर का चुनाव कराने के मकसद से सदन की बैठक सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद चैथी बार आहूत की है। चूंकि, एल्डरमैन काउंसलर्स की भूमिका को लेकर आज स्थिति स्पष्ट है, इसलिए माना जा रहा है कि दिल्ली (Delhi) को नया मेयर मिल जाएगा। इस बीच यह जानना भी अहम है कि आखिर अभी तक मेयर का चुनाव क्यों नहीं हो पाए?
बात की जाए अबतक देश की राजधानी दिल्ली में अबतक मेयर का चुनाव क्यों नहीं किया तो इसका कारण है मेयर चुनाव में मनोनीत पार्षदों की वोटिंग का मसला चुनाव में हो रही देरी। भाजपा और आप के बीच में टकराव बीजेपी का कहना था कि मनोनीत सदस्यों को एमसीडी मेयर चुनाव में वोट देने का अधिकार है जबकि आप का कहना था कि मनोनीत सदस्यों का वोट करना संविधान के खिलाफ है।
आप-बीजेपी के बीच जारी संघर्ष का मामला कोर्ट में पहुंचा और इस मामले पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मनोनीत सदस्यों को मेयर चुनाव में वोट करने का अधिकार नहीं होगा. कोर्ट के इस फैसले को आम आदमी पार्टी की जीत की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि इस फैसले के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि एमसीडी में आप का ही मेयर बनेगा।
कुछ ही देर में दिल्ली के मेयर को लेकर वोटिंग शुरू होगी, दिल्ली नगर निगम हाउस की बैठक शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने मेयर चुनाव को लेकर कहा है कि अगर अब थोड़ी बहुत भी शर्म बची होगी तो बीजेपी मेयर की चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से होने देगी, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है हमें उम्मीद है कि आज मेयर चुना जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मेयर के लिए आशु ठाकुर और जलज कुमार को डिप्टी मेयर पद के लिए बैकअप उम्मीदवार हैं। करावल नगर वार्ड के आमिल मलिक, हरिनगर वार्ड से रमिंदर कौर, सीमापुरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा वार्ड से सारिका चौधरी स्थाई समिति सदस्य की प्रत्याशी हैं।
वहीं बीजेपी ने शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर उम्मीदवार के साथ-साथ कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दरल और पंकज लूथरा को स्थाई समिति सदस्य पदों के लिए नामित किया है।

