मथुरा में मंगलवार की रात बड़ा हादसा होते होते टल गया दिल्ली के शकूर बस्ती से आ रही मथुरा जंक्शन आनेवाली शटल का इंजन अनियंत्रित होकर स्टॉपर तोड़ते हुए प्लैटफॉर्म पर चढ़ गई।(Mathura Train Accident Averted) ट्रेन के प्लेटफार्म पर चढ़ने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
बेकाबू हुई ट्रेन पटरी छोड़ प्लैटफॉर्म पर चढ़ी
शकूर बस्ती से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकने के बाद अचानक दोबारा से तेजी से चल पड़ी और प्लेटफॉर्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई।
हादसे में किसी का जान को नहीं हुआ नुकसान
हादसे के समय प्लेटफॉर्म के पास 5-6 लोग खड़े हुए थे गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देख लिया और दौड़ लगाकर दूर हो गए घटना से मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया।
ये भी पढ़ें : Noida: अपराध को कम करने के लिए लगाए गए हाईटेक क्लाउड सीसीटीवी कैमरे
घटना को लेकर की जा रही जांच
मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस सहित कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है। हादसे के बाद आगरा से मथुरा के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी गई और इस पूरी घटना को लेकर अब जांच की जा रही है।

