मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सात और Coaching Institutes के बेसमेंट सील कर दिए, साथ ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कैपिटल एन्क्लेव और पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक-एक बेसमेंट सील कर दिया। राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी जमा होने से सिविल सेवा के तीन उम्मीदवारों की मौत के बाद यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा, एमसीडी रविवार से 29 कोचिंग सेंटर बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो कथित तौर पर एमसीडी बिल्डिंग नियमों का उल्लंघन कर चल रहे थे।
कोचिंग सेंटरों के खिलाफ की गई कार्रवाई
आधिकारिक बयान के अनुसार, मंगलवार को राजिंदर नगर में प्रभावित कोचिंग सेंटरों में आईएएस गुरुकुल तथास्तु, ऑफिसर्स आईएएस अकादमी, फोरम आईएएस, साइके वर्ल्ड आईएएस, संचय आईएएस, प्रिशा आईएएस, पथ अकादमी और दृष्टि आईएएस शामिल हैं। बयान में यह भी कहा गा है कि प्रीत विहार और कैपिटल एन्क्लेव में क्रमशः संस्कृति अकादमी और प्रथम इंस्टीट्यूट के बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा, एमसीडी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने ओल्ड राजिंदर नगर का निरीक्षण करने के लिए एक टीम तैनात की, जहाँ मच्छरों से संबंधित मुद्दों के लिए 78 पेइंग गेस्ट आवास और 13 गेस्ट हाउस की जाँच की गई।
Coaching Institutes के बेसमेंट किए गए सील
प्रीत विहार में सीलिंग अभियान के दौरान, दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय मौके पर मौजूद थीं। मुखर्जी नगर और राजिंदर नगर में एक साथ चलाए गए इस अभियान के परिणामस्वरूप सोमवार रात तक 20 Coaching Institutes के बेसमेंट को सील कर दिया गया, क्योंकि वहाँ व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। प्रसिद्ध शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति के नेतृत्व में दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई, कोचिंग सेंटरों द्वारा नियमों के उल्लंघन को दूर करने के लिए एमसीडी के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

