दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले में सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया और सीबीआई ने 5 दिन की रिमांड मांगते हुए पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में रख लिया है। वहीं अब ये सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या सीएम केजरीवाल दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल करेंगे या फिर सिसोदिया के पोर्टफोलियो किसी और को देंगे। सबसे बड़ा कयास इस बात को लेकर लगाया जा रहा है कि दिल्ली का बजट कौन पेश करेगा?
बता दें मनीष सिसोदिया पार्टी के दूसरे नेता हैं जो जेल गए हैं, उनसे पहले सतेंद्र जैन पहले ही से जेल में हैं। मनीष सिसोदिया के पास 33 विभाग से 18 विभाग हैं जिनमें से मुख्य हैं शिक्षा, वित्त और पीडब्ल्यूडी विभाग। सिसोदिया के बाद ये चर्चा जोरों पर है कि उनकी जिम्मेदारी पार्टी में कौन निभाएगा, हालांकि यूत्रों का कहना है अभी कोई भी फैसला लेना जल्दबाजी होगी?
सूत्रों ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि सिसोदिया सतेंदर जैन की तरह दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बने रहेंगे। लेकिन उनके कुछ विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपा जा सकता है। फिलहाल कयास ये भी लगाएं जा रहें कि मनीष सिसोदिया के कुछ विभागों को सीएम केजरीवाल अपने पास भी ले सकते हैं। अब राजनीति में बवाल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। देश की राजनीति में जब भी कोई मुद्दा छिड़ता है तूल पकड़ जाता है। पार्टियां आपस में ऐसे लड़ती हैं जैसे महाभारत का युद्ध लड़ रहीं हों।
सतेंद्र जैन जेल में लेकिन उनकी कैबिनेट का ताज उनसे अभी तक वापस नहीं लिया गया है, ऐसे में भाजपा ने इस मुद्दे को छेड़ते हुए सीएम केजरीवाल से कहा है कि मनीष सिसोदिया और सतेंदर जैन को कैबिनेट से हटाया जाए। बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी ने सदन में मांग की थी कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कैबिनेट में जल्द से जल्द फेरबदल करें।
इस तनातनी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सिसोदिया ने SC में शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी और सीबीआई जांच के तरीके को चुनौती दी है। सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मामले की सुनवाई आज दोपहर 3.30 बजे होगी।

