नई दिल्ली। दिल्ली शराब मामले में पिछले करीब एक साल से न्यायिक हिरासत में कैद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia ने कोर्ट में एक और जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार (Election campaign) का हवाला देते हुए शुक्रवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट के समक्ष अंतरिम जमानत याचिका दायर की।
Manish Sisodia पर अभी तक आरोप साबित नहीं
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछली जमानत अर्जी खारिज किए जाने के कुछ महीने बाद सिसौदिया के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तब शीर्ष अदालत को बताया था कि वह अगले छह से आठ महीनों में मुकदमा पूरा कर लेगा। लगभग छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं।
15 अप्रैल को कोर्ट करेगा सुनवाई
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दायर जमानत याचिक के पर दिल्ली की अदालत ने अगली सुनवाई 15 अप्रैल को रखी है। Manish Sisodia पर अब दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने में अतिरिक्त प्रक्रियात्मक हस्तक्षेप करने, विशेष शराब संस्थाओं के लाभ के लिए इसमें बदलाव करने और राज्य को कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। उन्हें पहली बार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था, और फिर उसी साल मार्च में ईडी ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मामले में गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद Manish Sisodia ने दिया पद से इस्तीफा
इससे पहले ईडी ने अपने चार्जशीट में सिसोदिया को मामले का “प्रमुख साजिशकर्ता” नामित किया था। मामले में गिरफ्तार होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2022 को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। तब से यह पद खाली ही हैं।

