Mamata Banerjee : 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी राज्य में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। बुधवार, 24 जनवरी 2024 को यह बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस पर लगाए आरोप
सीएम ममता बनर्जी के मुताबिक, उनके सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए, जिसके चलते उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनके बयान के मुताबिक, टीएमसी पश्चिम बंगाल में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। राज्य में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में टीएमसी को कोई जानकारी नहीं है और दोनों पार्टियों के बीच इस मामले पर कोई चर्चा भी नहीं हुई है. ममता बनर्जी ने कहा कि उनके सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए गए, जिसके बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
बकौल ममता बनर्जी, “कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने हमेशा कहा है कि हम बंगाल में अकेले लड़ेंगे। देश में क्या होगा इसकी मुझे चिंता नहीं है, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में मौजूद हैं।” हम अकेले बीजेपी को हराएंगे। मैं इंडिया यूनाइटेड फ्रंट का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है, लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं दी गई है।”
कब और कहां से बंगाल में प्रवेश कर रही है कांग्रेस की न्याय यात्रा?
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में कुल 523 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह गुरुवार, 25 जनवरी, 2024 को कूच बिहार से बंगाल में प्रवेश करेगी। हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पहले मीडिया को सूचित किया था कि यात्रा राज्य की राजधानी कोलकाता नहीं जाएगी।

