उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। जिले के चन्दौसी इस्लामनगर रोड पर स्थित एआर कोल्डस्टोरेज अचानक भरभराकर गिर गया। जिसमे लगभग दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही है। सुचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रहे है।
कई घंटों तक जेसीबी मशीन से मशक्कत करने के बाद आखिर में अब NDRF की टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। वही मौके पर गुस्साए कुछ लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया है। मौके पर सम्भल व बदायूं ज़िले के तमाम अधिकार तैनात हो गए है । कोल्डस्टोरेज के आसपास से भिड़ को हटाने में प्रशासन लग गया है। बता दें कि कुछ लोगों को अंदर से सही सलामत भी निकाला गया है। जिन्होंने दावा किया है कि अंदर अमोनिया गैस भी है। फिलहाल मौके पर अब NDRF टीम का इंतज़ार किया जा रहा है।

