माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है उसे पर एडीजी की ओर से ₹100000 का इनाम घोषित किया गया था। माफिया अशरफ के साले सद्दाम के खिलाफ बरेली में दो मुकदमे दर्ज हैं एक मुकदमा अशरफ से अवैध मुलाकात को लेकर थाना बिथरी चैनपुर में तो दूसरा मुकदमा थाना बारादरी में धोखाधड़ी से मकान लेने और वहां से चोरी करने के आरोप में दर्ज हैं दोनों ही मामलों में सद्दाम फरार चल रहा था और उसे पर ₹100000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
बरेली लाया जा रहा सद्दाम
पिछले दिनों बिथरी चैनपुर पुलिस ने सद्दाम की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर प्रयागराज स्थित उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा भी कराया था। इसके साथ ही पुलिस टीम में लगातार उसकी धर पकड़ में लगी हुई थी गुरुवार को एसटीएफ की बरेली इकाई ने उसको दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे बरेली लाया जा रहा है!!
लंबे समय से सद्दाम पुलिस को दे रहा था चकमा फाइनली हुआ अरेस्ट
पिछले दिनों सद्दाम के दुबई के फोटो भी वायरल हुए थे जिसके बाद यह माना जाने लगा था कि वह देश छोड़कर भाग चुका है मगर वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था पिछले लंबे समय से वह दिल्ली में ठिकाने बदल कर रह रहा था इसलिए भी सूचना मिलने पर एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

