Lucknow Rename: लखनऊ शहर का नाम बदलने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनापुर करने की चर्चा है. इस मामले में सरकार ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है. सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के कार्यालय से पत्र के जरिए लखनऊ का नाम बदलने की मांग की गई थी. इसका हवाला देते हुए उप सचिव राकेश कुमार यादव ने आयुक्त व राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है.
बता दें कि यह पत्र रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन बाद 24 जनवरी को लिखा गया था, जिसमें राघवेंद्र शुक्ला ने राम मंदिर निर्माण के बाद लखनऊ का नाम बदलकर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर करने की मांग की थी.
सरकार ने मांगी रिपोर्ट
इस पत्र में उन्होंने तर्क दिया कि अब जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है, तो इस शुभ घड़ी में लखनऊ का नाम भी बदलकर लक्ष्मणपुर कर देना चाहिए. भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का नाम.
यह पत्र कई विभागों से होते हुए राजस्व विभाग तक पहुंचा है, जिस पर शासन की ओर से 22 फरवरी को रिपोर्ट मांगी गई थी. पिछले काफी समय से लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ पहले भी लखनऊ को लक्ष्मणपुर कहकर संबोधित कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Noida: नोएडा में लंबे समय से रह रहे 100 अवैध विदेशी, अफ्रीकी नागरिक सबसे अधिक
पौराणिक मान्यता के अनुसार लखनऊ कोशल साम्राज्य का हिस्सा था। भगवान राम ने गोमती नदी के तट पर स्थित यह क्षेत्र अपने छोटे भाई लक्ष्मण को दिया था। इसके बाद उन्होंने ये शहर बसाया. 11वीं शताब्दी में इसे लक्ष्मणपुर या लखनापुर के नाम से जाना जाता था। यहां एक ऊंचा टीला है जिसे लक्ष्मण का टीला कहा जाता है।

