ग्रेटर नोएडा हबीबपुर गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर हुई पिंकी की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पिंकी की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी आरोपी सुमित पिंकी घर में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने देर शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है घटना के दिन आरोपी प्रेमी का किसी बात को लेकर पिंकी से झगड़ा हुआ था इसी बीच आरोपी ने घर में पड़ी ईंट से पिंकी पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक़
सोमवार रात्रि में थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गाँव हबीबपुर में एक युवती पिंकी उम्र 26 वर्ष की हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में एक अक्टूबर को थाना इकोटेक-3 पर मृत्तका की माँ के द्वारा बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा द्वारा 03 टीमों का गठन किया गया था। मृत्तका के परिजनों के बयानों में यह भी बात प्रकाश में आयी कि मृत्तका का एक बैग एवं मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। बैग में लगभग 15,000 रूपये एवं सोने, चाँदी के कुछ गहने व बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि सामान था।
ये बी पढ़ें : Newsclick के पत्रकारों के घरों और दफ्तरों पर पड़ी छापेमारी, जानिए पूरा मामला
आरोपी ने कबूला उसने ही की हत्या
सोमवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना पर यह बात प्रकाश में आयी कि सुमित निवासी ग्राम काकरकुई, थाना सोरिख, जिला कन्नौज के द्वारा उपरोक्त घटना कारित की गयी है। जिसपर पुलिस द्वारा आरोपी सुमित व कौशल को संगम विहार, दिल्ली से हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि मेरे द्वारा ये घटना कारित की गयी थी। मेरा मृतका से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम सम्बन्ध था। पहले मैं पिंकी(मृतका) के घर में ही किराये पर रहता था। पिंकी के घरवालों की आपत्ति के कारण मैने 06 माह पूर्व पिंकी के घर से कमरा खाली कर हबीबपुर में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था किन्तु मेरा पिंकी से मिलना जुलना एवं उसके घर आना-जाना होता रहता था। एक अक्तूबर की रात्रि में मैं पिंकी से मिलने उसके घर गया था। वहाँ पर मेरी और पिंकी की आपस में लडाई हो गयी। जिसमें मेरे द्वारा दरवाजे के पास रखी ईंट के टुकड़े से पिंकी के चेहरे पर वार कर दिया गया।

