लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण का एक बड़ा हिस्सा संसदीय कार्यवाही से हटाए जाने पर विपक्ष के नेता ने असंतोष जताया और सदन के अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा। पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह जानकर झटका लगा कि उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा संसदीय कार्यवाही से हटा दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने क्या पत्र में क्या लिखा ?
मैं यह पत्र राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के संदर्भ में लिख रहा हूं, जिसके दौरान मेरे भाषण के महत्वपूर्ण हिस्से को संसदीय कार्यवाही से हटा दिया गया था। हालांकि लोकसभा के प्रक्रियात्मक नियमों के नियम 380 के अनुसार अध्यक्ष को कुछ टिप्पणियों को हटाने का अधिकार है, लेकिन यह प्रावधान केवल संसद के कामकाज और प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने वाले नियमों द्वारा परिभाषित विशिष्ट शब्दों को हटाने से संबंधित है। पत्र में आगे राहुल गांधी ने कहा, हालांकि, मैं यह देखकर निराश हूं कि मेरे भाषण का एक बड़ा हिस्सा कार्यवाही से कैसे हटा दिया गया और बाद में उसे हटा दिया गया।
संसदीय कार्यवाही से इन टिप्पणियों को हटा दी गई
ज्ञात हो की संसद सत्र के 6वें दिन राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण के बाद संसदीय कार्यवाही से चार टिप्पणियाँ हटा दी गईं। इनमें इन टिप्पणियों को हटा दिया गया।
- अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हुआ है।
- उद्योगपति अडानी और अंबानी पर टिप्पणी।
- कोटा में पूरी परीक्षा केंद्रीकृत है और अमीरों को फायदा पहुँचाती है।
- अग्निवीर योजना सेना की नहीं, बल्कि पीएमओ की है।

