Loksabha Election 2024: राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद रहे. शुक्रवार सुबह यानी आज ही कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोगों के साथ विमान से रायबरेली के फुरसतगंज हवाई पट्टी पर उतरे।
नामांकन का आज आखिरी तारीख
कई दिनों की अटकलों को खत्म करते हुए, पार्टी ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी का चुनावी क्षेत्र था। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. शर्मा ने गांधी परिवार की अनुपस्थिति में इन दो प्रतिष्ठित चुनावी क्षेत्रों की देखभाल की है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिन सीटों पर 20 मई को मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है.
अमेठी से KL शर्मा ने दाखिल किया पर्चा
रायबरेली और अमेठी सीटों पर भी 20 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. इस बीच, अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया. बता दें कि पहले अटकलें थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि सूची जारी होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।

