मंगलवार 1अगस्त को दिल्ली सेवा बिल पेश करने के दौरान विपक्ष ने लोकसभा सदन में जमकर बवाल मचाया सारी अनुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की तरफ पर्चे भी फेंके थे खूब हो हल्ला विपक्षियों ने लोकसभा सदन के बीच में कार्यवाही के दौरान मचाया एक भी बात नहीं सुनने दी।
इस अनुशासनहीनता से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस कदर नाराज़ हुए कि वो बुधवार को सदन में नहीं गए उन्होनें कहा जब तक सदन में अनुशासन बहाल नहीं हो जाएगी वे अध्यक्ष के आसन पर नहीं आएंगे। स्पीकर बिरला ने कहा उनके लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च है। सदन में मर्यादा कायम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सदन में कुछ सदस्यों का व्यवहार सदन की उच्च परपराओं के विपरीत है।

