Lok Sabha चुनाव में मतदान के दौरान प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ संबंधित बूथ पर चुनाव आयोग द्वारा फिर से मतदान कराए जाएंगे। आयोग ने पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को भी सस्पेंड कर दिया।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब हैं कि Lok Sabha चुनाव के दौरान एटा के एक मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया कि उसने 8 बार वोटिंग की है। युवक ने अपने दावे के लिए इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 8 बार मतदान के इस दावे को लेकर बनी वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शेयर कर चुनाव आयोग से कार्यवाई करने का मांग किया।
वोटिंग करने वाला अरेस्ट
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एटा जिले के नयागांव थाने में मामले को लेकर युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। करीब आठ बार मतदान करने वाले युवक की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है।
वायरल वीडियो में क्या ?
8 बार मतदान को लेकर जारी वीडियो में युवक EVM के पास खड़ा है और 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है। जिस वीडियो को वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर वीडियो शेयर किया है।

