नई दिल्ली। देशभर में आज राम नवमी का उत्सव मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अनुरूप पार्टी के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए Aapka Ram Rajya नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह , आतिशी , सौरभ भारद्वाज और जैस्मीन शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और वेबसाइट जारी की।
दिल्ली और पंजाब में हुए कामों की मिसालें दी जा रही
इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा काम किया है, जिसकी मिसाल दुनिया भर के देश दे रहे हैं। इन 10 सालों में हमने न केवल दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई बल्कि पंजाब में भी भारी बहुमत से सरकार बनाई। दिल्ली में केजरीवाल सरकार और पंजाब में भगवंत मान सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जिनकी मिसालें दी जा रही हैं।
Aapka Ram Rajya पर दिखेगी पार्टी का काम
आज दुनिया के देशों में दिल्ली एकमात्र राज्य है जिसके पास इतना काम करने के बावजूद लाभदायक बजट है। हम राम राज्य के अपने सपने को जमीन पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप नेता ने कहा कि जो लोग राम राज्य की हमारी कल्पना देखना चाहते हैं, उन्हें हमारी वेबसाइट Aapka Ram Rajya पर अवश्य जाना चाहिए। हमने दिल्ली और पंजाब में क्या काम किया है ? आप वह सब देख सकते हैं और फिर हमसे जुड़ सकते हैं।
राम की तरह संघर्ष कर रहें केजरीवाल
कार्यक्रम में मंत्री आतिशी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम को राम राज्य के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, उसी तरह अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली और पंजाब की जनता से किए वादे पूरे करने के लिए ऐसे ही संघर्ष से गुजरना पड़ा। राम चरित मानस से प्रेरित होकर केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पिछले 9 वर्षों से काम कर रहे हैं। राम राज्य को पूरा करने के लिए भगवान राम को संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने 14 साल के लिए वनवास गया लेकिन अपना वादा नहीं तोड़ा, केजरीवाल को भी इसी तरह के संघर्ष से गुजरना पड़ा। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने यह भी बताया कि पार्टी ने देश के लोगों को यह दिखाने के लिए राम राज्य पर आधारित वेबसाइट Aapka Ram Rajya लॉन्च की कि अगर वे सही जगह पर वोट करें तो क्या किया जा सकता है

