Lok Sabha चुनाव के छठवें चरण के लिए आज प्रचार प्रसार की आखिरी तारीख है। शाम पांच बजे के बाद लोकसभा के 57 सीटों पर शोर थम जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशियों की डोर टू डोर कैम्पेंन पर अधिकारिक तौर पर मनाही हो जाएगा। इस चरण में दिल्ली -हरियाणा और पंजाब समेत देश के कुल 57 निर्वाचन क्षेत्रों में 25 मई को मतदान होगा।
दिल्ली के 7 Lok Sabha सिटों पर मतदान
6ठवें चरण में राजधानी के कुल 7 निर्वाचन सीटों पर मतदान होना है। इन में नई दिल्ली, चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट शामिल हैं। फिलहाल इन सीटों पर भाजपा के सांसद है। पार्टी ने इस बार के चुनाव के लिए एक सिट छोड़कर बाकी के सभी 6 मौजुदा सांसदों का टिकट काट दिया है। वहीं विपक्ष इस बार 4-3 के फॉमूर्ला पर मैदान में है। चुनाव में 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में है तो कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
7 Lok Sabha सीट पर कुल 162 उम्मीदवार मैदान में
इस चरण के लिए 29 अप्रैल को शुरू हुए नामांकन की प्रक्रिया 6 मई को खत्म हुआ। जिसके बाद 9 मई को नामांकन की आखिरी तारीख के बाद राजधानी के सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक नई दिल्ली लोकसभा सीट से 17 , उत्तर पूर्वी दिल्ली से 28, चांदनी चौक से 25, पूर्वी दिल्ली से 20, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से 26, पश्चिमी दिल्ली से 24 और दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
राजधानी में मतदान के लिए 13,637 मतदान केंद्र
Lok Sabha चुनाव के लिए दिल्ली में 15,201,936 मतदाता हैं जो चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के तुलना में इस बार 885,483 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 7 सीटों पर मतदान के लिए 13,637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

