Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर शनिवार (25 मई) को मतदान होना है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं है। दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro) ने चुनाव को देखते हुए अपनी समय सारिणी में बदलाव किया है जिससे चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंच सकें।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( Delhi Metro) ने एक पूर्व पोस्ट में घोषणा की कि शनिवार को मतदान के कारण मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। इससे चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी इस सेवा से लाभान्वित हो सकेंगे और समय पर अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच सकेंगे।
सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro) की सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 4 बजे से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। उसके बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने लोगों से 25 मई को संशोधित समय सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
मतदान समाप्त होने तक ड्राई डे रहेगा प्रभावी
दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान खत्म होने तक दो दिन शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद 23 मई की शाम 6 बजे से शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं. 25 मई को मतदान संपन्न होने तक गाजियाबाद सीमा के 100 मीटर के दायरे में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
यह भी पढ़ें: Azam Khan News: इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खान को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान 25 मई को दिल्ली में लोग वोट डालेंगे. मतदान के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस बीच दिल्ली सीटीआई ने भी 700 बाजारों को बंद रखने का फैसला किया है. सीटीआई ने दुकान मालिकों से अपने कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देने की अपील की है। दिल्ली सीटीआई के चेयरमैन ब्रिजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल के मुताबिक, 25 मई को दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे।

