Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी आम चुनाव के लिए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनका मुकाबला भाजपा के सुब्रत पाठक से होगा। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें साझा कीं। ये तस्वीरें उस समय की थीं जब अखिलेश ने पहली बार चुनाव लड़ा था।
सपा की सोच पाकिस्तानी है: सुब्रत पाठक
अखिलेश के नामांकन से पहले बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने इस चुनाव की तुलना भारत और पाकिस्तान के मैच से की. बीजेपी सांसद और कन्नौज से प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा, ”लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा त्योहार होता है. ये दिलचस्प होना चाहिए. जब अखिलेश यादव ने तेज प्रताप को यहां भेजा तो समझ आ गया. अगर तेज प्रताप से मुकाबला होता तो यह भारत और नेपाल के बीच क्रिकेट मैच की तरह होता, अब यह मैच भारत बनाम पाकिस्तान की तरह होगा।”
यह भी पढ़ें: JioCinema New Plans: Jio Cinema ने दो नए प्रीमियम प्लान किए लॉन्च, 1रुपये से भी कम में लिजिए OTT का मजा
सुब्रत पाठक ने यह भी कहा कि रामगोपाल यादव की पार्टी भ्रष्टाचार और आतंकवाद को बढ़ावा देती है. उनकी सोच पाकिस्तानी है. यह लड़ाई कन्नौज और बाहरी लोगों के बीच है. मैं कन्नौज से हूं.

